

रांची। अक्टूबर का महीना ऐसा है, जिसकी शुरुआत छुट्टियों के साथ हो रही है। ये महीना त्योहारों से भरा है, लिहाजा दफ्तर-स्कूल में काफी छुट्टियां है। अक्टूबर के महीने में पूरे देश में बैंकों में बस 15 दिन ही काम होगा। यानी 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीँ, झारखंड में 10 दिन स्कूल और दफ्तर बंद करेंगे। यानि त्योहार के महीने में छुट्टी से बच्चों व बड़ो का प्लान घूमने के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है। बस परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाना शुरू कर दें। वहीं, बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेगी। छुट्टियों की जो लिस्ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
ऑफिस और स्कूल की छुट्टी
1 अक्टूबर रविवार
2 अक्टूबर महात्मा गांधी का जन्मदिन
8 अक्टूबर रविवार की छुट्टी
15 अक्टूबर रविवार की छुट्टी
22 अक्टूबर रविवार महा अष्टमी
23 अक्टूबर सोमवार महानवमी
24 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
28 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी जयंती
29 अक्टूबर रविवार
31 अक्टूबर मंगलवार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
बैंक की छुट्टी
1 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबर: गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
8 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
14 अक्टूबर: दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
15 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा
22 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
24 अक्टूबर: दशहरा के कारण हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
28 अक्टूबर: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
29 अक्टूबर: पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे