![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/12_06_2023-school_closed_summer_news-750x450.jpg)
![all jharkhand school closed 0n 17 june](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-14-at-14.15.49.jpg)
झारखंड एजुकेशन न्यूज
क्लास-9 से क्लास-12 तक के स्कूल 15 जून से खुलेंगे
रांची। झारखंड में पड़ रहे अत्याधिक गर्मी व लू से बचने को लेकर सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल को 17 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। क्लास-केजी से लेकर क्लास-8 तक स्कूल को 17 जून तक बंद रखने को कहा गया है। वहीं, क्लास-9 से 12 तक के स्कूल 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होगी। इससे पहले 12 जून से 14 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। विभाग ने अधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 14 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने दिया था। यह आदेश 11 जून को जारी किया गया था। जारी आदेश में सचिव ने कहा था कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून से बंद रहेंगे। फिलहाल स्कूल 14 जून तक के लिए बंद किए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया गया है।
News Box News latest news