+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
Latest Hindi NewsNews

रांची नगर निगम के आयुक्त बनाए गए संदीप सिंह । देखें कौन कहां गए

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

– मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को भवन निर्माण व विप्रा भाल को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया

रांची। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला-पदस्थापन किया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह को बनाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, विप्रा भाल को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है, नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, राजेश कुमार शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव, मनीष रंजन को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक, अबू बकर सिद्दीकी को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार को वाणिज्य कर आयुक्त बनाया गया है। मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मंजूनाथ भजंत्री को दिया गया है।

Leave a Response