About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

दूसरे दिन भी ED ऑफिस पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम | पूछताछ शुरू

Share the post

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दिन के 12 ईडी कार्यालय पहुंच गए। वे दूसरे दिन यहां पहुंचे हैं। अब ईडी के अधिकारी उनसे कुछ देर के बाद पूछताछ शुरू करेंगे। मंगलवार को ईडी ने मंत्री से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान उन्होंने एजेंसी का पूरा सपोर्ट किया था। ईडी दफ्तर से बाहर मीडिया से मंत्री ने सिर्फ इतना कहा था कि मैंने हर सवाल का जवाब दिया। ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मंत्री से ईडी ने उनके गिरफ्तार पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से बरामद 35 करोड़ को लेकर जानकारी ली थी। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग की फरवरी 2020 के बाद की गतिविधियों के संबंध में पूरी जानकारी भी मंत्री से ली। साथ ही विभाग में टेंडर आवंटन के नियम, उसमें कमीशनखोरी के पहलुओं पर भी मंत्री और उनके आप्त सचिव से पूछताछ की गई थी। पूछताछ की शुरूआत में आलमगीर आलम से उनके और उनके पारिवारिक सदस्यों के पूरे आय व्यय की जानकारी ली गई थी।

संजीव की पत्नी से भी ईडी ने की थी पूछताछ

ईडी ने संजीव कुमार लाल की पत्नी रीता लाल से भी मंगलवार को पूछताछ की थी। इससे पहले एक बार ईडी रीता से पूछताछ कर चुकी है। रीता लाल के ठेका कंपनी और आय से जुड़े विषयों पर ईडी ने पूर्व में जानकारी मांगी थी। जहांगीर आलम के साथ बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर भी ईडी ने रीता से सवाल पूछे थे।

संजीव लाल को 6 मई को गिरफ्तार किया था

मंत्री के सरकारी पीएस संजीव लाल, लाल के नौकर जहांगीर आलम व अन्य के ठिकानों पर 6 मई 2024 को ईडी ने रेड मारी थी। रेड के दौरान लाल के नौकर के यहां से करोड़ों रूपए बरामद किए गए थे। साथ ही संजीव के घर से भी लाखों रुपए ईडी के हाथ लगे थे। संजीव के नौकर जहांगीर के घर से करीब 35 करोड़ रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद हुए थे। जिसके बाद 6 मई को ही ईडी ने देर रात संजीव लाल व उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया था। अभी दोनों ईडी के रिमांड पर हैं। संजीव लाल व जगांगीर ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। अब इसी को लेकर ईडी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ कर रही है।

Leave a Response