About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

राहुल गांधी ने चाईबासा में कहा- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं

Share the post

– ये चुनाव आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के भविष्य का चुनाव है

– संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार हैं

रांची. कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने झारखण्ड के चाईबासा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन मिलकर संविधान की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। देश के संविधान ने ही आपको सारे अधिकार दिए हैं, ये देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज है। अगर संविधान खत्म हो गया तो गरीबों के सारे अधिकार छिन जाएंगे। लेकिन मैं आपको गारंटी दे रहा हूं- हम संविधान को कभी खत्म नहीं होने देंगे।संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार हैं.

Leave a Response