+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी | रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे | प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है। राहुल यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहेंगे। जबकि केरल के वायनाड सीट (Wayanad Seat) से इस्तीफा देंगे। राहुल की बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की। नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे।
कांग्रेस की सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। इस मीटिंग में तय हुआ कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से इलेक्शन डेब्यू करेंगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

दोनों जगहों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है

इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
इस दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।

हम दोनों रायबरेली और वायनाड के लिए खड़े रहेंगे

प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मुझे काबिल समझने के लिए मैं खुश हूं। मैं वायनाड को राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी। सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भी रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते को तोड़ा नहीं जा सकता। मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड के लिए खड़े रहेंगे। 

Leave a Response