
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन फुटबॉल के सेमीफाइनल में ब्लैक टाइगर व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम पहुंच गई। कांके के मदरा मुंडा ग्राउंड में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कव्वाली ने कड़े संघर्ष के बाद लिटिल स्टार हुलहुंडू की टीम को 1-0 से हराया। एक मात्र गोल कव्वाली के लिए निशांत तिर्की ने किया। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच ब्लैक टाइगर व कांके के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का सहारा पेनल्टी से लिया गया। जहां दोनों ही टीमें 3-3 गोल किए। सडन डेथ में ब्लैक टाइगर की टीम ने मुकाबला 5-4 से अपने नाम कर लिया। ब्लैक टाइगर के गोलकीपर रेमन लकड़ा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन बचाव कर टीम को सेमीफाइनल में इंट्री दिला दी।
add a comment





