+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

शिमला में मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन | पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प | छावनी में तब्दील हुआ संजौली बाजार

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद परिसर में निर्माण को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस से ही भी भिड़ गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसे लोगों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच इस बीच जबर्दस्त झड़प भी हुई। बुधवार को यह विरोध प्रदर्शन शिमला के संजौली में स्थित एक मस्जिद में अतिरिक्त मंजिलों के कथित अवैध निर्माण के विरोध में हुआ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें शांतिपूर्वक और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना अपना विरोध जाहिर करना चाहिए।

2010 में मामला दर्ज किया गया

संजौली इलाके में बनी मस्जिद का विस्तार करने के ​उद्देश्य से इसके परिसर में 2007 के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था और साल 2010 में मस्जिद को अवैध बताते हुए इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पिछले 14 वर्षों में मस्जिद पर चार नई मंजिलें बना दी गईं और मस्जिद चार मंजिला हो गई। इस मामले को लेकर नगर निगम द्वारा 44 बार सुनवाई की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पिछले महीने कुछ लोगों ने दावा किया कि उनकी जमीन पर मस्जिद का विस्तार किया जा रहा है और इसे लेकर दो समुदायों के बीच अनबन हो गई और इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि यह पांच मंजिला मस्जिद चर्चे में आ गई।

Leave a Response