About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand-Assembly-Elections-2024
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू : वोटर लिस्ट में 25 जुलाई से 20 अगस्त तक नए नाम जोड़े जाएंगे

Share the post

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ SSR के संबंध में बैठक

रांची। झारखंड में होने वाले 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची, उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कार्यालय कक्ष में सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनाव 2024 के SSR के संबंध में बैठक की गई। बैठक में विधायक सीपी सिंह व सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने बताया कि 25 जून 2024 से बीएलओ, पर्यवेक्षक घर-घर जाकर स्टीकर चिपकाने का कार्य करेंगे तथा सभी बीएलओ घर-घर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। 25 जुलाई 2024 से 20 अगस्त 2024 तक वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ना, त्रुटि का सुधार आदि कार्य किया जाएगा।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक

समाहरणालय भवन स्थित रांची कमरा संख्या-G1 में 27 जून 2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों को विगत निर्वाचन में हुए व्यय का अंतिम लेखा तैयार करने हेतु सभी प्रपत्रों से अवगत कराना था। बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सज्जन पांडेय द्वारा अभ्यर्थियों को विहित प्रपत्र उपलब्ध कराया गया तथा इसे पूर्ण रूप से भराकर उपलब्ध कराने की आवश्यकता की जानकारी दी गई। इसके उपरांत कुंदन कुमार , राज्य कर पदाधिकारी द्वारा सभी प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया के विषय में सविस्तार जानकारी प्रदान की गई। जानकारी हो कि 03 जुलाई 2024 को अंतिम लेखा जांच की तिथि निर्धारित है। जिसमें सभी अभ्यर्थियों के पूर्ण व्यय की जांच एवं ज़िला प्रशासन के पास उपलब्ध व्यय संबंधी आंकड़ों से मिलान किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों का रजिस्टर मूल रूप में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन को भेजा जाएगा।

Leave a Response