+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, March 22, 2026
News

रिम्स हॉस्पिटल के हॉस्टल से पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर-5 से एक युवक का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया गया है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवक का शव मेडिकल स्टूडेंट का है या किसी अन्य का इसकी पड़ताल की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वारदात रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 की है. इस हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट रहते हैं। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के कदमों के निशान मिले हैं। पुलिस की टीम ने हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों से पूछताछ भी की है, लेकिन किसी ने मृत युवक की पहचान अब तक नहीं की है। मामले की तफ्तीश के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

Leave a Response