+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
EntertainmentViral

टमाटर के झुमकों के साथ पहनी ऐसी ड्रेस की बदन छिपाना हुआ मुश्किल

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के साथ कब क्या एक्सपेरिमेंट कर लेंगी, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा लोगों को हैरान कर देते हैं। अब उर्फी जावेद ने लोगों को अपने नए फैशन से रूबरू कराया है। उर्फी जावेद ने एक नई तरह की ड्रेस के साथ टमाटर वाले ईयररिंग्स पहनी हैं। इस बार उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ-साथ उनके टमाटर ईयररिंग्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। एक फोटो में उर्फी जावेद ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है और एक हाथ से अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ढक रखा है और एक हाथ से टमाटर खा रही हैं। उर्फी जावेद के वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने टमाटर के झुमके पहने हुए हैं और टमाटर खाने का मजा ले रही हैं। उर्फी जावेद ने एक फोटो में दिखाया है कि सुनील शेट्टी ने कहा था कि टमाटर महंगे हैं इसलिए कम खाए जा रहे हैं। उर्फी जावेद की एक तस्वीर में बताया गया है कि महाराष्ट्र के किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘टमाटर नया सोना है। उर्फी जावेद के नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।। एक यूजर ने लिखा है, ‘यही तो बाकी था, दीदी ने यह टैलेंट भी दिखा दिया। एक यूजर ने लिखा है, ‘टमाटर अब और महंगे दाम पर बिकेगा।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ज्यादा टमाटर खाओगे तो पथरी हो जाएगी। एक यूजर ने लिखा है, ‘इसलिए टमाटर महंगा हो गया.’ इस तरह लोगों ने हमेशा की तरह उर्फी जावेद पर निशाना साधा है।


Leave a Response