About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया, रांची में अर्जुन मुंडा, दीपक प्रकाश, सीपी सिंह व समरी लाल ने बांटे
नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करते कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, एमएलए सीपी सिंह व समरी लाल।
News

पीएम ने नवनियुक्त कर्मियों के बीच बांटे नियुक्ति पत्र | रांची में अर्जुन मुंडा, दीपक, सीपी सिंह व समरी ने बांटे

Share the post

नरेंद्र मोदी लेटेस्ट हिंदी न्यूज फ्रॉम झारखंड| इंडिया लेटेस्ट

रोजगार मेला में नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। एक साथ देशभर के 43 केंद्रों पर आयोजित रोजगार मेले की इस छठी श्रृंखला में नवनियुक्त सदस्यों को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया। वहीं, रांची के सीसीएल दरभंगा हाऊस पर आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित थे। उन्होंने अपने कर कमलों से नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। रांची केंद्र पर कुल 151 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय आदि सहित विभिन्न विभागों में सरकार में शामिल होंगी। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीपक प्रकाश, सांसद, राज्यसभा, झारखंड, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक, रांची विधानसभा, समरी लाल, विधायक, कांके विधानसभा, सुधीर श्याम, आर्थिक सलाहकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार, मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड, रणवीर सिंह, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड और संजीव कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल उपस्थित थे। स्वागत संबोधन मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति-झारखंड द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन भरत लाल पुनिया, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया ने किया।

News Box Bharat latest hindi news


Leave a Response