About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Oplus_131072
Latest Hindi NewsNews

मंत्री आलमगीर आलम को PMLA कोर्ट में किया गया पेश, पूछताछ के लिए ED को मिला 6 दिनों का रिमांड

Share the post

रांची। मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए ED को मिला 6 दिनों का रिमांड दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में मंत्री आलमगीर आलम को जेल भेज दिया। शुक्रवार को ED रिमांड पर लेगी, जो बुधवार तक चलेगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले मंत्री के पीएस संजीव लाल और पीएस के नौकर जहांगीर आलम के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए थे। ईडी पिछले दो दिनों से मंत्री से पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को ईडी ने उनसे करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, वहीं, बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 6 मई को ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के घर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें करोड़ों रुपए कैश मिले थे। छापेमारी के बार संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों अभी ed के रिमांड पर हैं। कांग्रेस के नेता और पाकुड़ से विधायक आलमगीर आलम झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। ईडी की छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई थी। उन्हें पिछले साल ही गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Response