मंईयां सम्मान योजना : आज खटाखट 56 लाख सेअधिक लाभुकों के खाते में जाएंगे 2500 रु.


रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार यानी 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत करीब 56 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में रुपए ट्रांसफर करेंगे। नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली (कुटिया चौक) में एक बड़े कार्यक्रम के बीच सीएम लाभुकों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम दिन के 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाओं के जुटने का दावा प्रशासन ने किया है। बता दें कि जिन महिलाओं के खाते में पैसा दिसंबर में नहीं गया उनके खाते में 6 जनवरी को एक साथ 5000 रुपए जाएंगे।
रांची के नामकुम में होगा भव्य कार्यक्रम
मंईयां सम्मान योजना के लिए रांची के नामकुम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीएम हेमंत सोरेन लाभुकों के बीच पैसे उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। ये कार्यक्रम 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला था लेकिन पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश में सात दिनों का शोक घोषित किया गया था। जिसके वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। 6 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी की गई है। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों से करीब 3 से 4 लाख लाभुकों के रांची पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।