About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में I.N.D.I.A vs NDA | देखें कौन कहां से चुनावी मैदान में है

Share the post

रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन ने अपने 14 उम्मीवार फाइनल कर लिया। एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। जमशेदपुर से समीर मोहंती चुनाव लड़ेंगे। NDA ने अपने 14 उम्मीदवारों के नाम का एलान पहले ही कर दिया था। अब झारखंड में सीधा मुकाबला I.N.D.I.A vrs NDA का होगा। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस 7, झामुमो 5, आरजेडी व भाकपा-माले 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, NDA गठबंधन में बीजेपी 13 व आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

गोड्‌डा : निशिकांत दुबे (बीजेपी) व प्रदीप यादव (कांग्रेस)

चतरा : कालीचरण सिंह (बीजेपी) व केएन त्रिपाठी (कांग्रेस)

कोडरमा : अन्नापूर्णा देवी (बीजेपी) व विनोद सिंह (भाकपा माले)

गिरिडीह : मथुरा महतो (जेएमएम) व चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू)

धनबाद : ढुल्लू महतो (बीजेपी) व अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

सिंहभूम : गीता कोड़ा (बीजेपी) व जोबा मांझी (जेएमएम)

खूंटी : अर्जुन मुंडा (बीजेपी) व कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)

लोहरदगा : समीर उरांव (बीजेपी) व सुखदेव भगत (कांग्रेस)

पलामू : विष्णुदयाल राम (बीजेपी) व ममता भूईयां (आरजेडी)

हजारीबाग : मनीष जायसवाल (बीजेपी) व जेपी पटेल (कांग्रेस)

राजमहल : ताला मरांडी (बीजेपी) व विजय हांसदा (जेएमएम)

दुमका : सीता सोरेन (बीजेपी) व नलिन सोरेन (जेएमएम)

रांची : संजय सेठ (बीजेपी) व यशस्विनी सहाय (कांग्रेस)

जमशेदपुर : विद्युत वरन महतो (बीजेपी) व समीर मोहंती (जेएमएम)

झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव

फेज-4, वोटिंग 13 मई : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

फेज-5, वोटिंग 20 मई : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग

फेज-6, वोटिंग 25 मई : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद

फेज-7, वोटिंग 1 जून : राजमहल, दुमका, गोड्डा

झारखंड में चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें 

झारखंड में लोकसभा सीटों पर होगा मतदान : 14

अधिसूचना जारी होने की तारीख : 18, 26, 29 अप्रैल व 7 मई

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल, 3, 6 व 14 मई

मतदान की तिथि : 13, 20, 25 मई व 1 जून

Leave a Response