About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

Legends League Cricket 2023 : रांची में रैना की टीम 156 रन बनाकर ऑल आउट

Share the post

रांची। राजधानी में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सुरैश रैना खई अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अब जीत के लिए रॉस टेलर की अगुवाई वाली सदर्न सुपर स्टार्स 157 रन चाहिए। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉस टेलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग लिया। पहले विकेट के लिए ड्वेन स्मिथ व मार्टिन गुप्टिल ने तेजी से 50 रन टीम के लिए बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज के स्मिथ 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों का सामना कर 2 छक्के व 6 चौके के मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सुरेश रैना 10 रन बनाकर आउट हो गए। स्टुवर्ट बिन्नी ने 23, ट्रेगो ने 17 रन बनाए। योगेश यादव ने 29 गेंदों का सामना कर 5 चौके के सहारे 40 रन बनाए। सुपर स्टार्स के हामिद हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, अब्दुर रज्जाक ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन दोनों गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के चलते सुरेश रैना की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। लकमल ने भी 2 विकेट लिए।

रांची में अब 2 और मैच खेले जाएंगे

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के 5 शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में मैच खेल जाएंगे। रांची में 5 मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 मैच रांची में खेला जा चुका है। तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। अब 22 व 23 नवंबर को मैच खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी।

Leave a Response