+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
Politics

राहुल गांधी के बर्थडे पर झारखंड युवा कांग्रेस ने 53 कि.मी का भारत जोड़ो यात्रा पूरा किया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड पॉलिटिकल न्यूज

रांची। उलीहातू, खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से रांची स्थित बापू वाटिका तक दो दिवसीय 53 किलोमीटर का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पुनः 19 जून को रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल से शुरू किया गया। यह भगवान बिरसा मुंडा का जन्म स्थली से बापू वाटिका तक 53 किलोमीटर का यात्रा आयोजित किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वें जन्म दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जो इस भीषण गर्मी में भी युवा कांग्रेस पूरे जोश के साथ 53 किलोमीटर का यात्रा पूरी कर रांची स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी के मूर्ति माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनारायण ओझा एवं अध्यक्ष अभिजीत राज के द्वारा समापन किया गया। साथ ही राहुल के जन्मदिवस के अवसर पर बापू वाटिका में केक काटकर जन्मदिवस को मनाया गया।

भाजपा का काम लोगों में डर पैदा करना है: राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की भाजपा सत्ता में आने के साथ ही लोगों में डर को स्थापित कर आपसी भाईचारे को संप्रदायिक विचारधारा के बूते खत्म करना चाहती है। ऐसे में राहुल गांधी ने यह यात्रा की शुरुआत कर देश में मोहब्बत की दुकान के नाम से आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे को पुनः स्थापित करने का काम किया है। झारखंड युवा कांग्रेस इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिन पर 53 किलोमीटर का पदयात्रा शुरू किया, जो इस कड़ाके की धूप में पूरे जोश के साथ पूरा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यम सिंह, रमन सिंह, अफताब  आलम, फहाद खान, शदाब खान, अरुण सांगा, विकी कुमार, कुणाल कमल कश्यप, जमील अख्तर, अभिजीत कमल, रोमी इमाम, मुन्ना खान सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

News Box Bharat news latest

Leave a Response