झारखंड कैबिनेट की बैठक आज | कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी | 15 अगस्त की घोषणा सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/6-5-750x450.jpg)
![Jharkhand cabinet meeting today | Many proposals will be stamped.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/6-5.jpg)
रांची। झारखंड सरकार कैबिनेट की बैठक 4 बजे होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। प्रदेश में सूखे के बने हालात पर बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट से आज की बैठक में राहत को लेकर कुछ निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की घोषणाओं का भी अनुमोदन ले सकते हैं। कैबिनेट की बैठक दिन के 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण और ऊर्जा विभाग के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रीपरिषद की इस बैठक में मुहर लगेगी। कुछ नई भर्ती व सेवा शर्तों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी। राज्य में कई जलापूर्ति योजनाओं की भी स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की भी मंजूरी मिलेगी। बैठक संबंधी सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय और समन्वय विभाग में पिछले दिनों ही जारी कर दिया गया था। जिसके बाद सभी विभागों से प्रस्ताव मांगा गया था। विभागों से आये प्रस्तावों पर आज मुहर लगेगी। .