+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 18, 2025
Crime

रांची के सदर अस्पताल कैंपस में गैंगरेप के बाद जागा प्रशासन | हॉस्टल खाली कराया गया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
फाइल फोटो
Share the post

4 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया

रांच। राजधानी रांची के सदर अस्पताल परिसर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन जाग गया। सदर अस्पताल उपाधीक्षक, डॉक्टर विमलेश कुमार ने हॉस्टल को खाली करा दिया है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस लिहाज से हॉस्टल खाली कराया गया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विमलेश कुमार ने मीडिया को बताया कि इस स्टाफ हॉस्टल को डॉक्टर्स क्वार्टर मे तब्दील किया जाएगा, उससे पूर्व इसके मरम्मतिकरण का काम होगा। बता दें कि दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी जो नाबालिग हैं, उन्हें निरुद्ध किया गया है।

क्या है पूरा मामला

रांची के सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिनमें दो नाबालिग और दो बालिग हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिग पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है कि वे विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं, तभी चार लड़के उन्हें बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के स्टाफ कैंपस में ले गए और वहां एक कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया। स्टाफ क्वार्टर में हंगामा होता देख सदर अस्पताल के कुछ सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो दो लड़के वहां से भागने लगे। उन्हें पकड़ा गया तो उन्होंने बताया कि कमरे में दो लड़कियां और अन्य लड़के हैं। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लोअर बाजार थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Leave a Response