About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Breaking News

इंडिगो संकट: रांची में 18 में से 11 उड़ानें रद्द | यात्रियों में आक्रोश

Share the post

रांची। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर परिचालनात्मक संकट का सामना कर रही है, जिसका असर पूरे देश की उड़ान सेवाओं पर पड़ रहा है। शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला। यहां यात्रियों को न केवल उड़ानें रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि टिकटों के दामों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी से भी उनका आक्रोश बढ़ गया। हवाई अड्डे के एक दिन के आंकड़े ही स्थिति की गंभीरता बताने के लिए काफी हैं। रांची से संचालित होने वाली इंडिगो की कुल 18 उड़ानों में से 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि बची हुई 7 उड़ानें भी काफी देरी से परिचालित की गईं। इससे हवाई अड्डे पर अव्यवस्था फैल गई और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

काउंटर पर भटकते रहे लोग

सुबह से ही उड़ानों के रद्द होने और पुनर्निर्धारण की सूचना मिलने पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री एयरलाइन काउंटर पर धनवापसी और बुकिंग दोबारा कराने के लिए भटकते रहे। इस संकट का सीधा असर अन्य एयरलाइनों के टिकट दामों पर भी पड़ा है। स्टार टूर एंड ट्रेवल्स के कृष्ण कुमार के अनुसार, सामान्य दिनों में 8 से 10 हजार रुपये में मिलने वाली टिकटें अब 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख मार्गों पर किराया अचानक दोगुने से भी अधिक हो गया है। एयर इंडिया को छोड़कर अन्य एयरलाइनों में सीटें तेजी से भर रही हैं और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ गई

लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है और कई यात्री मानसिक तनाव में हैं। दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने बताया कि वे नौकरी शुरू करने जा रहे थे, लेकिन उड़ान रद्द होने से फंस गए हैं और नई टिकट खरीद पाना मुश्किल है क्योंकि किराया अचानक तीन गुना हो गया है। वहीं, बेंगलुरु के लिए रद्द हुई उड़ान से प्रभावित एक महिला यात्री ने बताया कि वे एक चिकित्सा आपात स्थिति में वहां जा रही थीं, लेकिन अब टिकट की ऊँची कीमत के कारण यात्रा कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिगो की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को नियमित अपडेट देने का प्रयास

यात्रियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कई यात्रियों ने एयरलाइन पर उचित व्यवस्था और संवाद की कमी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक ओर वे अपनी टिकट लेकर फंसे हुए हैं, तो दूसरी ओर अन्य कंपनियों के टिकटों के आसमान छूते दामों के कारण वैकल्पिक रास्ता भी बंद हो गया है। रांची हवाई अड्डा प्रशासन यात्रियों को नियमित अपडेट देने का प्रयास कर रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस परिचालन संकट के कब तक समाधान होगा, इस बारे में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। इस बीच, रांची हवाई अड्डे पर यात्रियों की परेशानी जारी है।

Leave a Response