About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम किया

Share the post

105 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच बने

रांची। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 मुकाबले जीतकर श्रंखला अपने नाम कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 400 रन बनाने थे। श्रेयस अय्यर (105) और शुभमन गिल (104) ने शानदार शतक जड़े। केएल राहुल (52)और सूर्यकुमार यादव (72) ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

33 ओवर में 317 रन का टारगेट मिला

डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 33 ओवरों में 317 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में पूरी कंगारू टीम 217 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सीन एबॉट ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए। भारत के लिए अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट झटके। कृष्णा को 2 सफलता मिली। मैच जीतने और सीरीज बराबर करने के लिए कंगारू टीम के सामने 400 रनों का टारगेट था। मगर बीच मैच में बारिश ने दखल दी, जिस कारण डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रनों का टारगेट मिला। इसके जवाब में पूरी टीम 217 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सीन एबॉट ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए।


Leave a Response