About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
फाइल फोटो
LifeNews

बकरीद में झारखंड के 13 जिलों में 4 हजार जवानों की होगी तैनाती | रांची में सबसे ज्यादा

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

26 से 29 जून तक पुलिस बल की होगी तैनाती

रांची। 29 जून को बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के अंदर इस पर्व पर किसी तरह का कोई मामला ने हो इसको लेकर पुलिस ने प्लान बना लिया है। राज्य के किसी भी हिस्से में सांप्रदायिक तनाव न बिगड़े इसको लेकर रणनीति बना ली गई है। सभी संवेदनशशील क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी गई है। झारखंड के 13 जिलों में 26 से 29 जून तक 4000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही फ्लैग मार्च भी किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

धार्मिक स्थलों पर रहेगी खासी नजर

झारखंड के सभी धार्किम स्थलों खासकर मस्जिद व मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। किसी को भी इन धार्मिक स्थलों को ठेस पहुंचाने नहीं दिया जाएगा। शारारती तत्वों पर सख्ती से निबटने का आदेश दिया गया है। कुछ आसामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर महौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे शारारती तत्वों को किसी भी सूरत में प्रशासन बख्शेगा नहीं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पुलिस को खासी नजर रखने का दिशा-निर्देश दिया गया है।

देखें कहां-कहां रहेगी पुलिस बल की तैनाती

रांची जिला: जैप व आईआरबी के जवान हर रोड में तैनात रहेंगे। 700 लाठी बल को रखा जाएगा। इसके अलावा एक अश्रु गैस दस्ता, एक बम निरोधक दस्ता।

लोहरदगा: जिला जवान के अलावा 300 लाठी बल के जवान तैनात रहेंगे।

जमशेदपुर: आरएपी की 2 कंपनी, 300 लाठी बल, एक अश्रु गैस दस्ता व एक बम निरोधक दस्ता।

पलामू: 200 लाठी बल व बम निरोधक दस्ता।

गिरिडीह: 350 लाठी बल,. आरएपी की 6कंपनी व आश्रु गैस का दस्ता।

हजारिबाग: 350 लाठी बल,. आरएपी की 6 कंपनी व एक आश्रु गैस का दस्ता।

बोकारो: 350 लाठी बल।

धनबाद: 300 लाठी बल।

सरायकेला-खरसांवा: 100 लाठी बल।

दुमका: 150 लाठी बल।

साहेबगंज: 150 लाठी बल।

चतरा: 100 लाठी बल।

कोडरमा: 100 लाठी बल।

News Box Bharat latest news

Leave a Response