About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : श्रीलंका से हारकर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बाहर

Share the post

रांची। ICC Cricket World Cup के 25वें मैच में श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर कर दिया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को श्रीलंका ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता। इंग्लैंड टीम की यह चौथी हार है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। 157 रन का टारगेट श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 25.4 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 बॉल पर 137* रन जोड़े। पथुम निसांका ने 77 व सदीरा समरविक्रमा ने 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने 3 विकेट लिए। इंग्लैड की ओर से सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। लाहिरू कुमारा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Response