About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
एडेन मारक्रम ने मात्र 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के मारक्रम के नाम सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड | पहली बार एक पारी में 3 शतक | 428 रन का भी रिकॉर्ड

Share the post

वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर 428 रन साउथ अफ्रीका ने बनाया

रांची। वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ कई रिकॉर्ड बना डाले। दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में एडेन मारक्रम ने मात्र 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान एडेन ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। मारक्रम ने आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का रिकॉर्ड को तोड़ा। ओ ब्रायन ने ये रिकॉर्ड 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी। मारक्रम के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में क्विंटन डी कॉक (100) और रासी वैन डेर ड्यूसेन (108) ने भी शतक लगाए। एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाकर रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर 428 रन भी बनाया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 5 विकेट खोकर बोर्ड पर 428 रनब नाए। साउथ अफ्रीकी पहली टीम है जो वर्ल्ड कप में तीन बार 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

49 गेंद: साउथ अफ्रीका के एडेन मारक्रम बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

50 गेंद: आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011

51 गेंद: आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015

52 गेंद: साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015

Leave a Response