About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
News

पति ने टांगी से मारकर किया अपनी पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार

Share the post

रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा पंचायत के जिंतूबेड़ा में विजय महतो ने टांगी से मारकर अपनी दूसरी पत्नी जगन देवी (40) की हत्या कर दी। रात में विजय अपने संबंधी के श्राद्धकर्म में शामिल होने बेड़वारी आया था। वापस आने पर पत्नी जगन देवी से भोजन बनाने को कहा। इस पर जगन देवी ने कहा कि आप श्राद्धकर्म में गये थे, इसलिए आपके लिए भोजन नही बनाए है। इसी बात को लेकर गुस्से में विजय ने जगन पर घर में रखे टांगी से प्रहार हर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजय की पहली पत्नी सौतन गीता देवी मौके पर पहुंची व घायल जगन को इलाज के लिए रिम्स ले गई। लेकिन इलाज के क्रम में ही शुक्रवार की दोपहर में जगन की मौत हो गई। मृतका जगन देवी का मायके बीआईटी व गीता देवी का मायका जरगा है। अनगड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार घटनास्थल पहुंच कर हत्या के आरोपित विजय को उसके घर से गिरफतार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद किया।

Leave a Response