+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, March 22, 2026
Latest Hindi News

15 नवंबर से झारखंड सरकार 1 रुपए केजी चना दाल देगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। पिछले कई सालों से खाने के दामों में लगातार इजाफा से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन झारखंड सरकार जले पर थोड़ा मलहम लगाने का काम करने जा रही है। 15 नवंबर यानि झारखंड स्थापना दिवस से चना दाल सरकार सस्ते दर पर देगी। वो भी इतने सस्ते दर पर की आप सोंच भी नहीं सकते हैं। आपको कोई कहे की चना दाल 1 रूपए केजी मिलेगा तो आप कहेंगे, मजाक भी ऐसा करो की यकीन हो जाए। लेकिन ये मजाक नहीं सरकार 1 रुपए केजी में ही चना दाल देनी जा रही है। अब इस बारे में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि इसकी शुरुआत झारखंड स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर से होगी। झारखंड कैबिनेट की मीटिंग में ही इसकी घोषणा की गई थी।

65 लाख राशन कार्डधारी को फायदा मिलेगा

हालांकि, सभी को इसका लाभ नहीं मिलेगा. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल लाभुकों को ही इसका लाभ मिलेगा. ऐसे में सरकार की इस स्कीम से राज्य के 65 लाख राशन कार्डधारी लाभान्वित होंगे। मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि 15 नवंबर से लाभुकों को प्रति माह 1 रुपए किलो दाल दी जाएगी। इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मालूम हो कि 11 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। सूबे के सभी कार्डधारकों को 1 रुपया किलो की दर से चने की दाल देना। कैबिनेट ने फैसला लिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना ( के सभी लाभुक परिवारों को प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह एक रुपया किलो की दर से दी जाएगी।

Leave a Response