About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, July 29, 2026
JHARKHAND NEWS

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है
Share the post

झारखंड के 2.64 करोड़ मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार 43,74,272 इन्यूमरेशन फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए।

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्यक्रम का पहला चरण यानी इन्यूमरेशन फेज निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इस अभियान में मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), बूथ लेवल एजेंट (BLA), जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ/एईआरओ, स्वयंसेवकों और अन्य सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची भी जारी होगी। दोनों सूचियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी के रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि मतदान केंद्र स्तर पर बीएलए-2 को इसकी हार्ड कॉपी दी जाएगी।

5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति की प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के साथ ही दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस अवधि में सभी राजनीतिक दलों, मतदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

झारखंड में कितने हैं कुल मतदाता

वर्ष 2026 की वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी 2,64,62,345 मतदाताओं (100 प्रतिशत) तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए।

2.20 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म हुए डिजिटाइज

अब तक 2,20,88,937 मतदाताओं के भरे और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इन सभी मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

43.74 लाख फॉर्म वापस नहीं मिले

निर्वाचन आयोग के अनुसार 43,74,272 इन्यूमरेशन फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए। इनमें विभिन्न कारण शामिल हैं—

  • मृत मतदाता: 7,63,997 (2.89%)
  • पता नहीं चलने वाले या अनुपस्थित मतदाता: 14,60,169 (5.52%)
  • स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित: 15,93,516 (6.02%)
  • पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत: 4,38,560 (1.66%)
  • फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार: 1,18,030 (0.45%)

100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का दावा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य भी लगभग पूरी तरह संपन्न हो चुका है। कुल 2,64,63,209 फॉर्म (100 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन किया गया है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद वे अपने नाम और विवरण की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कराकर उसे ठीक कराया जा सकता है।

Leave a Response