About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Latest Hindi News

Ed के खिलाफ गुस्सा : आज दुमका बाजार बंद

Share the post

रांची! सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 27 जनवरी को दुमका बाजार बंद का आह्वान किया है. बंद के आह्वान पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी लगातार हमारे नेता सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दुमका शहरवासियों से अपील की है कि आप अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शनिवार को बंद रखें. उन्होंने आगे बताया कि बंद से वाहनों के परिचालन को मुक्त रखा गया है. यादव ने कहा कि यह बंद एक चेतावनी की तरह है. अगर ईडी की कार्रवाई इसी तरह जारी रही तो हम ज्यादा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे. इसके पहले इसी मुद्दे पर संथाल परगना के साहिबगंज में कुछ दिन पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने बंद बुलाया था. जिसका व्यापक असर देखा गया था. बता दें कि सीएम को ईडी का लगातार समन और पूछताछ की कार्रवाई को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. इसे लेकर जगह-जगह जेएमएम कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं.

Leave a Response