+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
LifeNews

देवदास, लगान, हम दिल दे चुके सनम जैसे फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई से लगभग 80 कि.मी दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी की। रिपोर्ट्स की माने तो नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप लगाया था। सरदेसाई का निधन उनके 58वें जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले हुआ। बॉलीवुड की शीर्ष हस्तियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्होंने स्टूडियो या किसी अन्य स्थान पर कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है। बॉलीवुड के शीर्ष कला निर्देशकों में से एक, दापोली (रत्नागिरी) में जन्मे देसाई देवदास, लगान’, जोधा अकबर, हरिश्चंद्राची फैक्ट्री, हम दिल दे चुके सनम जैसी प्रमुख फिल्मों के कला निर्देशक थे।

Leave a Response