About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 15, 2026
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन मनायी गई
Politics

वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : कांग्रेस

Share the post

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन मनायी गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव व कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पूर्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में कोकर बिरसा मुण्डा समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है। अंग्रेजों के शोषणकारी प्रवृति की वजह से मुण्डाओं की सामुहिक खॅंूटकटी व्यवस्था नष्ट होने के कगार पर पहुंच गयी थी। बिरसा मुण्डा का क्रांतिकारी मन इनके खिलाफ बगावत से भर उठा। उन्होंने अपने अनुचरों के साथ इनके खिलाफ 1897 में उलगुलान (क्रांति) की शुरूआत की और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कारावास में उनकी मृत्यु हो गयी। वक्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, शमशेर आलम, ईश्वर आनंद, डॉ राकेश किरण महतो, धर्मराज राम, कमल ठाकुर, मनोज सहाय पिंकू, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, नीतू देवी, इन्दिरा तुरी, कुमारी अनिता, शहनाज खानू, अवधेश प्रजापति, अमरेन्द्र  सिंह, राखी कौर, जगरनाथ साहू, अजय कुमार, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Response