About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कांके रोड स्थित आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में अतिथियों का स्वागत करते हुए, जहां विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं।
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब
JHARKHAND NEWS

रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

Share the post

रांची। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि यह महीना त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करता है।

राज्य की तरक्की, अमन-चैन के लिए दुआ मांगी

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए सभी को रमजान की हार्दिक मुबारकबाद दी। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी विधायक Kalpana Soren सहित सभी अतिथियों ने सामूहिक दुआ में भाग लिया और राज्य की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश, राज्य और समाज में शांति और समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री Radhakrishna Kishore, Deepak Birua, Chamara Linda, Sanjay Prasad Yadav, Irfan Ansari, Hafizul Hasan, Deepika Pandey Singh, Yogendra Prasad, Sudivya Kumar, Shilpi Neha Tirkey तथा विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato सहित कई विधायक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Response