![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/20230908_214941-1.jpg)
![CM Hemant Soren again sent the letter to ED. asked for time to answer](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/20230908_214941-1.jpg)
रांची। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए समय की मांग की है। आपको बता दें की 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समक्ष उपस्थित होना था और जमीन घोटाला मामले में अपना पक्ष रखना था। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 9 सितंबर को दफ्तर में उपस्थित होकर जमीन घोटाला मामले में पक्ष रखने के लिए बुलाया था, जिस पर मुख्यमंत्री आवास से एक मैसेंजर भेज कर ईडी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है और जवाब देने के लिए समय की मांग की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से दोपहर 12 बजे के बाद एक मेसेंजर द्वारा ईडी कार्यालय को यह सूचना दी गई कि ईडी ने 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें उन्हें अभी समय की जरूरत है। जानकारी के अनुसार समय मांगे जाने की बात को पत्र में लिखी गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आज यानी 9 सितंबर को हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस में जाकर के अपना पक्ष रखना था। लेकिन G-20 में राष्ट्र अध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित होने के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए।