+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
News

रांची हिंसा मामले में सीआईडी नवाब और शकील से जेल में पूछताछ करेगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। 10 जून 2022 को झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले में आरोपी नवाब चिश्ती और मो. शकील उर्फ कारू से सीआईडी अब पूछताछ करेगी। जेल में पूछताछ के लिए कोर्ट ने सीआईडी को इजाजत दे दी है। सीआईडी दोनों से डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में कई सवाल करेगी। सीआईडी को शक है कि इस पूछताछ मे कई औऱ अहम जानकारियां इनके पास है, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है। रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस केस के सूचक रांची के तत्कालीन टाउन सीओ अमित भगत हैं। उनके आवेदन के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी में नदीम अंसारी, शाहबाज, शदाब, सद्दाम हुसैन, शब्बीर अंसारी, जमाल गद्दी समेत 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, करीब आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल इस केस की जांच सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) कर रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सोची-समझी साजिश के तहत 10 जून को रांची के मेन रोड में हिंसा की गई।

Leave a Response