+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
News

बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टड प्लेन क्रैश | 3 लोग हुए घायल

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

रांची। मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को चार्टड प्लेन रनवे पर बारिश के चलते क्रैश हो गया। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

Leave a Response