![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240127_140028_Chrome-750x450.jpg)
![Breaking: Dr Laxmikant becomes election in-charge of Jharkhand BJP](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240127_135900_Chrome-897x1024.jpg)
Bjp पार्टी ने 23 राज्यों के लिए प्रभारियों के नामों का किया ऐलान
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240127_135930_Chrome-759x1024.jpg)
रांची। भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनाव के पहले प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू कर दी है। झारखंड में चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गाय है। वहीं, बिहार में चल रही खींचतान के बीज बिनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है। झारखंड में चुनाव प्रभारी की कमान लक्ष्मी कांत वाजपेयी को दिया गया है। मेरठ के रहने वाले लक्ष्मीकांत वाजपेयी अभी राज्यसभा के सांसद है। उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय उपाध्यभ भाजपा ने बनाया था। डा.लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से 2022 में पहले झारखंड के प्रभारी भी बनाए गए थे और उन्हें राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया । डा.लक्ष्मीकान्त बाजपेयी उत्तर के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटें जीती थीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव, साढ़ू प्रमोद गुप्ता, रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह समेत सपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था। लक्ष्मीकान्त बाजपेयी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यानी संगठन में लगातार उनका प्रमोशन हुआ।
दीपक प्रकाश और आशा लकड़ा को मिली जिम्मेदारी
झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बिहार लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है. वह पहले से पश्चिम बंगाल की प्रदेश भाजपा सह प्रभारी भी हैं.