About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeEntertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में खुद को नॉट गिल्टी बताया

Share the post

चेक बाउंस मामले में उपस्थित हुई

मामले की अगली सुनवाई अदालत तय करेगी

कंप्लेनेंट के अधिवक्ता ने मेडिएशन के लिए तैयार

रांची। चेक बाउंस से जुड़े मामले को लेकर रांची के सिविल कोर्ट में दर्ज केस को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में उपस्थित हुईं। इस दौरान अदालत ने अमीषा पटेल को ऊपर लगे आरोप बताए, लेकिन अमीषा ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले की सुनवाई हुई।अमीषा पटेल की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश ने बहस की, वहीं कंप्लेनेंट अजय कुमार सिंह की तरफ से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने बहस की। अमीषा पटेल ने खुद को नॉट गिल्टी बताया। मामले की जानकारी देते हुए कंप्लेनेंट के अधिवक्ता ने बताया कि 3 करोड़ के चेक डिशऑनर को लेकर साल 2017 अमीषा पटेल प्रोडक्शन और अमीषा पटेल के ऊपर अजय कुमार सिंह की तरफ से केस किया गया है। मामला 2018 का है, लेकिन 2023 में अमीषा पटेल का कोर्ट के समक्ष फर्स्ट अपीयरेंस हुआ। सोमवार को कोर्ट में आने के बाद उन्होंने अपने आप को नॉट गिल्टी बताया है। मामले की अगली सुनवाई अदालत तय करेगी। कंप्लेनेंट के अधिवक्ता ने कहा मेडिएशन के लिए भी हम तैयार, हमें अपने पैसों से मतलब है। कंप्लेनेंट के अधिवक्ता ने बताया कि केस की चल रही सुनवाई के दौरान उनके तरफ से मध्यस्था के लिए अपील की गई है, अगर वह मध्यस्था में आएंगी तो अच्छी बात है, नहीं तो केस आगे चलता रहेगा। वहीं, प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट की कार्रवाई के दौरान उन पर जो सब्सटेंस लगे थे, उसे चाहे तो इंकार करना होता है यह स्वीकार करना होता है तो अमीषा पटेल ने उस चार्जेस को डिनाई किया है।

चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप

अभिनेत्री अमीषा पटेल 17 जून को रांची कोर्ट में पेश हुईं थी। समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। यह मामला झारखंड निवासी फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल से जुड़ा है। इसमें अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए समन जारी हुआ था, लेकिन कई बार समन के बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। राशि लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया। अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ रुपए ऐंटने का आरोप साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये ऐंठने का आरोप है। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया।

Leave a Response