About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

बड़ी खबर : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

Share the post

सीने और पेट में लगी गोलियां, पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट किया

रांची। इस वक्त महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनपर मुंबई के बांद्रा में फायरिंग हुई, इसके बाद लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम फडनवीस, एक्टर सलमान खान, संजय दत्त लीलावती अस्पताल पहुंचे। सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के पास ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि 15 दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। खेरवाड़ी सिग्नल पर स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास बाबा सिद्दीकी पर 3 गोलियां चलाई गईं। गोली उनके पेट व सीने में लगी। अब तक मुंबई पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पहले सिद्दीकी कांग्रेस से जुड़े रहे और बीते फरवरी में पार्टी छोड़ दी और अजीत पवार की NCP में शामिल हो गए थे। यह गोलीबारी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई है। रात करीब 9.30 बजे के करीब गोली मारी गई।

भव्य पार्टियों की मेजबानी के लिए भी जाने जाते रहे

पूर्व विधायक न केवल अपने राजनीतिक कौशल के साथ-साथ भव्य पार्टियों की मेजबानी के लिए भी जाने जाते रहे हैं। बाबा सिद्दीकी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। हाल के वर्षों में काफी वहां सक्रिय भी थे। पिछले कुछ वर्षों में पटना में भी इफ़्तार पार्टी का आयोजन करते थे। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हुए विवाद सिद्दीकी द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में सुलझ गया था। हैं. बाबा सिद्दीकी के साथ एक और व्यक्ति इस हमले में घायल हुआ है. हालाकि, सूत्र बताते है कि हमलावरों के प्रमुख टारगेट बाबा सिद्दीकी ही थे.

Leave a Response