बिग ब्रेकिंग: झारखंड के गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी | 4 की मौत | देखें तस्वीरें



रांची। रांची से गिरिडीह जा रही बाबा सम्राट बस असंतुलित होकर पीरटांड़ बराकर पुल से नीचे गिर गई। इसमें अब तक 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। राहत एवं बचाव का काम जारी है। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। यह बस गिरिडीह के राजू खान का है। पुल में बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में घटी है। बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। लोग चीखने चिल्लाने लगे। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

add a comment