About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

आखिरी समय में सोमरा मुंडा के गोल से एजी ने मैच ड्रॉ कराया | सेरसा अपना पहला मैच हारा

Share the post

29 को मुहर्रम पर्व को लेकर मैच नहीं होगा

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन ( CAA) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में एजी झारखंड ने हारा हुआ मैच ड्रॉ करा लिया। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में बहु बाजार और एजी झारखंड ने 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला। 43वें मिनट में रुपूपीढ़ी के विनय बिनहा ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन सोमरा मुंडा ने 66वें मिनट में गोलकर मैच को ड्रॉ करा दिया। दूसरा मैच प्रकाश क्लब रुपूपीढ़ी और जेएसएसपीएस का मैच बहुत रोमांचक रहा। लेकिन निर्धारित समय तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी। इस मैच से पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला बढ़ाया। वहीं, बरियातू पहाड़ ग्राउंड में सेरसा रांची ने अपना पहला मैच हारा, उसे आदर्श स्पोर्ट्स एकेडमी ने 2 गोल से हराया। आयुष तिग्गा व अरुण तिग्गा ने गोल मारे। दूसरा मैच चुट्टू व गाड़ी होटवार को गोल रहित पर समाप्त हुआ। 29 जुलाई को मुहर्रम पर्व को लेकर दोनों ग्राउंड में मैच नहीं खेले जाएंगे।

Leave a Response