About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन के सायरन से डर 2 महिला एडवोकेट घायल

Share the post

रांची। झारखंड हाइकोर्ट की एडवोकेट रेणुका त्रिवेदी एवं उनकी एक सहयोगी अधिवक्ता शुक्रवार को हाई कोर्ट जाने के क्रम में घायल हो गयीं। हुआ ये कि यह दोनों अपनी स्कूटी से हाइकोर्ट आ रही थीं, इसी दौरान पीछे से एक मंत्री का एस्कॉर्ट वाहन सायरन बजाते हुए क्रॉस किया, जिसके बाद वह अधिवक्ता हड़बड़ी में पारस हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों अधिवक्ताओं को चोट लगी। वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता समुदाय चुप नहीं बैठेगा। विधानसभा और हाइकोर्ट परिसर आसपास है. ऐसे में सरकार के मंत्रियों को अधिवक्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा. उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों मंत्रियों की गाड़ी और उनके एस्कॉर्ट वाहन इतनी तेज क्यों चलते हैं। मंत्रियों की गाड़ी के साथ चलने वाले सायरन वाले वाहन लोगों को इस तरह से ट्रीट करते हैं जैसे वह देश के नागरिक नहीं हैं, वे जानवर और कीड़े मकोड़े हैं। मंत्री के वाहनों को ऐसा लगता है कि उनके बजाए सारे लोग सड़क पर चलना छोड़ दें। उनकी गाड़ी आपाधापी में रहती है। हाइकोर्ट की दो महिला अधिवक्ताओं के घायल होने की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए।

Leave a Response