About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Latest Hindi News

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप : कोरिया को हराकर चीन ने तीसरा स्थान हासिल किया

Share the post

रिकॉर्ड भीड़ स्टेडियम के अंदर व बाहर हुई

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में खेले गए तीसरे व चौथे स्थान के मैच में चीन ने कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन हाफ टाइम तक चीन की टीम एक गोल से आगे रही। यह गोल खेल के तीसरे ही मिनट में यी चेन ने फील्ड गोलकर टीम को आगे कर दिया। रात 8.30 बजे फाइनल मैच मेजबान भारत व जापान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। हाफ टाइम के बाद कोरिया के खिलाड़ियों ने भी तेज आक्रमण करना शुरू किया। 38वें मिनट में सुजीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 47वें मिनट में चीन की टियानटियान ने फील्ड गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो भी मैच देखें। वहीं, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी इस मैच का गवाह बनें व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।

4 बजे स्टेडियम हाऊसफुल

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का क्रेज रांची शहर में सिर चढ़कर बोला। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले ही मोरहाबादी क्षेत्र में खेलप्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर एरिया में सिर्फ खेलप्रेमी ही नजर आएं। मैच देखने को लेकर दिन के 12 बजे से ही लाइन में लग गए। 2 बजे के बाद से खेलप्रेमी स्टेडियम के अंदर जाने लगे। 4 बजे तक पूरा स्टेडियम हाऊसफुल हो गया। लोग स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देखने को लेकर 5-6 घंटा पहले से ही लाइन में लग गए।

कैपेसिटी 7 हजार, बैठकर देखें 12 हजार लोग

स्टेडियम की कैपेसिटी 7 हजार है, लेकिन कम से कम 12 हजार लोग बैठकर मैच का आनंद उठाएं। इसमें फ्री में देखने वाले दर्शक व वीआईपी शामिल हैं। बैठने की जगह नहीं मिलने के बाद भी लोग खड़े होकर मैच देखें। आलम यह रहा कि 4 बजे ही स्टेडियम पूरी तरह से भर गया। बाहर कम से कम 10-12 हजार से ज्यादा दर्शक मैच देखने को लेकर आतुर रहें। लेकिन स्टेडियम हाऊसफुल हो जाने के कारण अब ये सभी खेलप्रेमी मोरहाबादी में लगे बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन में या फिर घर में आराम से बैठकर टीवी में मैच का लुत्फ उठाएं। इसके अलावा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भी एलईडी स्क्रीन में खेलप्रेमी मैच देखें। मोरहाबदी मैदान में भी खेलप्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा मैच देखने को लेकर।

झारखंड सरकार, हॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने सफल बनाया

कहा जा सकता है की भारत के किसी भी राज्य में हॉकी का क्रेज झारखंड के तरह नहीं होगा। क्योंकि झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच इसका गवाह बन गया। एचआईएल में भी इस तरह का भीड़ व जुनून कहीं नहीं रहा। झारखंड सरकार, हॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने पूरी तरह से इस चैंपियनशिप को सफल बना दिया। इससे भारत ही नहीं विदेशों में भी झारखंड का खेल का स्तर यकीनन ऊंचा होगा।

भारत 2016 के बाद चैंपियन नहीं बनी है

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है। 

Leave a Response