About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

जेल में रहमतुल्लाह के मृत्यु की जांच झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने किया

Share the post

रांची। बिरसा मुंडा जेल में सितंबर महीने में कांके निवासी रहमतुल्लाह अंसारी की मृत्यु की घटना की जांच करने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम गुरुवार को जेल पहुंची। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में टीम ने जेल अधीक्षक व जेलर से रहमतुल्लाह अंसारी की मृत्यु की घटना की पूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान शमशेर आलम ने दोनों अधिकारियों से कई सवाल मृत्यु को लेकर किए। जिस वार्ड में रहमतुल्लाह अंसारी (नंबर-6) की गला रेतने की आशंका परिवार के लोगों ने लगाई थी उस वार्ड/कमरे का भी निरिक्षण किया गया। साथ ही रहमतुल्लाह के वार्ड मे रह रहे कैदियों से भी पूछताछ की गई। साथ ही घटना के दिन की CCTV फुटेज को भी देखा। इस दौरान कई कागजात को आयोग की टीम ने देखा। 2 घंटे तक आयोग की टीम ने रहमतुल्लाह अंसारी के मृत्यु के हर पहलू को समझा। उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जेल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा की भविष्य में इस तरह की घटना नही होनी चाहिए। जहां पर कैदी रह्ते हैं वहां किसी भी प्रकार का हथियार/ धारदार वस्तु ना हो, इसकी पूरी ईमानदारी से जेलर खयाल रखें। इस मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष ज्योती सिंह मथारु व सदस्य वारिश कुरेशी शामिल थे।

क्या था मामला

बता दें कि बिरसा मुंडा जेल में वाहन चोरी के मामले में जेल गए रहमतुल्लाह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का दावा था कि बंदी ने खुद अपना गला रेत लिया है, जबकि रहमतुल्लाह के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिम्स अस्पताल में हंगामा किया था। जेल प्रशासन ने कहा था कि बंदी ने खुद अपना गला काट लिया, जबकि उसके परिजनों का आरोप था कि किसी ने जेल के अंदर बंदी की गलाकाट कर हत्या कर दी थी।

Leave a Response