About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
NewsWorld

G-20 Dinner: झारखंड के सीएम रात्रिभोज में शरीक हुए | लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

Share the post

रांची। जी-20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन समाप्त हो गया। विश्व नेताओं और प्रतिनिधियों को दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित आधिकारिक जी-20 रात्रिभोज में एक से बढ़कर एक भारतीय व्यंजन परोसे गए। जी-20 की डिनर पार्टी में विश्व नेताओं को तरह-तरह के व्यंजन परोसे गए। जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक दिखाते हुए चांदी और सोने की परत वाले बर्तनों पर भोजन परोसा गया। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी रात्रिभोज का आनंद लिए। हेमंत सोरेन ने कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतिश कुमार के संग अपनी फोटो को ट्विटर अकांउट में साझा किए। उन्होंने लिखा.. रात्रिभोज में कई मंत्रियों व सीएम से मुलाकात हुई। यहां एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त हुआ।  

भारतीय पहनावे में नजर आए विदेशी मेहमान

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा से लेकर आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा तक, कई शीर्ष विदेशी गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान पहने। विशेष अवसर के लिए, सभी मेहमानों को सामान्य पोशाक पहनाई गई थी। कई लोगों ने भारतीय फैशन को विशेष तरीकों से अपनाने का विकल्प चुना। आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा जी-20 डिनर के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में बैंगनी रंग के एथनिक सूट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने सुनहरा दुपट्टा पहन रखा था। वह भारतीय पहनावे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बग्गा की पत्नी ने भी साड़ी को कैरी किया और भारतीय पारंपरिक परिधान में नजर आईं। अजय बग्गा की पत्नी भारतीय परिधान में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रिभोज की मेजबानी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम में जी-20 नेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए औपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी की। नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र तथा इसके हरे-भरे ‘लॉन’ रात में रंगीन रोशनी से जगमगाते नजर आए तथा इसके फव्वारों और अत्याधुनिक इमारत के सामने रखी ‘नटराज’ की मूर्ति ने आयोजन स्थल पर भव्यता को और निखार दिया।
जी-20 शिखर सम्मेलन रविवार को संपन्न होगा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, भारतीय पारंपरिक पोशाक सलवार कुर्ता पहने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और उनकी पत्नी रितु बंगा तथा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे। जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को संपन्न होगा।

Leave a Response