About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मुकाबला रोमांचक बनाने के लिए डुमरी में वोटर्स को लुभायेंगे असदुद्दीन ओवैसी | 30 को जनसभा को करेंगे संबोधित

Share the post

रांची। डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में नेताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से क्षेत्र में जुट गए हैं। यहां सीधा मुकाबला झामुमो की बेबी देवी व आजसू की यशोदा देवी के बीच होगा। लेकिन एआईएमआईएम के प्रत्याशी के मैदान में उतर जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन अपनी पूरी सरकार के साथ डुमरी उप चुनाव को जीतने के लिए मिशन में लग गए हैं। वहीं, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मैदान में डटे हुए हैं। लेकिन इन नेताओं के बीच अब डुमरी में एक नेशनल लीडर आने जा रहा है, जिसको लेकर डुमरी ही नहीं झारखंड की जनता भी उत्सुक है। एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी 30 अगस्त को डुमरी में जनता को अपने भाषण से लुभायेंगे। अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाकर मुस्लिमों के वोट को अपनी पार्टी प्रत्याशी की ओर खिंचने की पूरी कोशिश करेंगे।

29 को रांची पहुंचेंगे एआईएमआईएम चीफ व सांसद

एआईएमआईएम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी 29 को रांची पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 30 को डुमरी के केबी हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सारी तारी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि डुमरी उपचुनाव में एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी मोबिन रिजवी ने 2019 के विधानसभा में चुनाव में 24,132 वोट लाकर  झारखंड की राजनीति में एक लंबी लकीर खींची थी।  अब फिर से डुमरी उपचुनाव में नई इबारत लिखने को तैयार हो चुके है I जगरनाथ महतो की मौत के बाद खाली हुई डुमरी सीट पर आगामी 5 सितंबर को उप चुनाव होंगे, जबकि 8 सितंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस सीट पर कुल 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

6 उम्मीदवार मैदान में

डुमरी विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में बेबी देवी जेएमएम से उम्मीदवार हैं। वे प्रदेश में सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बेबी देवी, प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन की तरफ से यशोदा देवी प्रत्याशी होंगी, वे आजसू के टिकट पर चुनावी मैदान में है। एआईएमआईएम से अब्दुल मोबीन रिजवी चुनावी मैदान में हैं।वहीं, कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरी, रोशन लाल तुरी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।

6 में से दो प्रत्याशी हैं करोड़पति

एडीआर के मुताबिक इन 6 उम्मीदवारों में से दो करोड़पति हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू के पास 4 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं, उन्होंने व्यवसाय के कालम अपने बीएसएनएल में वर्किंग बताया है। जबिक एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह संपत्ति के मामले सभी प्रत्याशी में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उनका आय का मुख्य स्रोत कमीशन एजेंट और नजराना है। आय के मामले में तीसरे नंबर पर बेबी देवी हैं, उनके पास 82 लाख से अधिक की संपत्ति है। इसी तरह निर्दलीय  प्रत्याशी नारायण गिरी के पास 61 लाख रुपए, यशोदा देवी के पास 55 लाख से अधिक की संपत्ति है। इस मामले में रोशन लाल तुरी के पास सबसे कम 5 लाख रुपए की संपत्ति है, उन्होंने आय का मुख्य स्रोत कृषि दर्शाया है.

सबसे अधिक पढ़ा प्रत्याशी कमल

डुमरी विधानसभा में प्रतिभाग करने वाले 6 प्रत्याशियों के शैक्षणिक योग्यता को देखें, तो संपत्ति की तरह यहां भी निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू पहले नंबर पर है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। इसी तरह यशोदा देवी और रोशन लाल तुरी ने 12वीं तक पढ़ाई की है। जबकि एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी और निर्दल प्रत्याशी नारायण गिरी ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्रीमंडल में शामिल बेबी देवी ने इस मामले सिर्फ अपने आपको साक्षर बताया है। सभी 6 प्रत्याशियों में से 5 पर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं है, जबिक सिर्फ एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी सिर्फ एक पर आपराधिक मामला दर्ज है।

डुमरी झामुमो का गढ़ है

डुमरी विधानसभा की अगर बात की जाए तो यह विधानसभा क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने इस विधानसभा क्षेत्र को बहुत ही मजबूत झारखंड मुक्ति मोर्चा का बनाकर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जगरनाथ महतो ने 2005, 2009, 2014 व 2019 का चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71128, आजसू की यशोदा देवी को 36840 व भाजपा के प्रदीप साहू 36013 वोट मिले थे।

Leave a Response