About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

धौनी ने जिस क्रिकेट संघ से खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई | उसी संघ के ऑफिस का उद्घाटन किया

Share the post

रांची।  जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम का नजारा गुरुवार को कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा था, रांची के कई पुराने क्रिकेटर अपने स्टार क्रिकेटर का आने का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि जेएससीए परिसर में रांची जिला क्रिकेट संघ के ऑफिस का उद्घाटन होना था। इसका उद्घाटन महेंद्र सिंह धौनी को करना था। ये वहीं धौनी है, जो रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुरुआती क्रिकेट खेलते हुए पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। इसी संघ के टूर्नामेंट में खेलकर धौनी ने कई कमाल भी किए। उसी क्रिकेट संघ के ऑफिस का जब धौनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया तो यह दृश्य देखने लायक था। धौनी के चेहरे की मुस्कान कुछ बयां कर रही थी। अपनों के बीच इस बड़ा सम्मान आैर क्या हो सकता है। ऑफिस का उद्घाटन करने के बाद धौनी ने कैंपस में वृक्षारोपण भी किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, दोस्त सीमांत लोहानी, जेएससीए के अध्यक्ष  संजय सहाय, जेएससीए के आजीवन सदस्य  विभूति भूषण गप्पू (रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष)  जय कुमार  सिन्हा, चंचल दत्ता गुप्ता, अजय नाथ शाहदेव, आरटीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव (आरटीसीए के उपाध्यक्ष) एके सिंह, ,नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अरुण राय, सौमित्र पटनायक, नंद जी पांडे, शंभू सिंह, भांति मिश्रा, सुरेश कुमार, किशोर चंद्र, सीमा सिंह, अंजना दुबे, सुनीता लोढ़ा, सुनील पाल, मुजफ्फर अली, शेर खान के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Response