About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
entertainment news | entertainment latest news | entertainment latest hindi news | entertainment news box bharat
Entertainment

बॉलिवुड एक्ट्रेस एलियाना डिक्रूज ने बेटे को दिया जन्म | नाम रखा कोआ फीनिक्स डोलन

Share the post

रांची। बॉलुवुड एक्ट्रेस एलियाना डिक्रूज के घर में किलकारी गूंज गई। इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही इलियाना डिक्रूज ने अपने नवजात बच्चे का चेहरा भी पोस्ट किया व नाम भी बताया है। इलियाना डिक्रूज की पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, इलियाना डिक्रूज के फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को मां बनने पर बधाई दी है। बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है और ये उनके बॉयफ्रेंड का बच्चा है। इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुशखबरी शेयर की है। इलियाना डिक्रूज ने अपने नवजात बच्चे की तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह 1 अगस्त को बेटे की मां बनी हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। इलियाना डिक्रूज पोस्ट के कैप्शन लिखा है, हम अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हुए कितना खुश है,  इसे शब्दों में कह नहीं सकते हैं। हमारा दिल भरा हुआ है। इलियाना डिक्रूज की पोस्ट पर हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी, नरगिस फाखरी सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए बधाई दी है। वहीं, इलियाना डिक्रूज के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

Leave a Response