About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
CrimeNews

देवघर एयरपोर्ट के गेट के पास से 39 कछुए पकड़ाए

Share the post

रांची। देवघर एयरपोर्ट के गेट के पास से 39 कछुओं के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट के पास तीन व्यक्ति कछुआ की खरीद बिक्री करने का काम कर रहे थे। इसकी जानकारी के बाद देवघर हवाई अड्डा के मुख्य गार्ड ने उन्हें रोक कर रखा। फिर कुंडा थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों तस्करों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। टीम जांच में जुटी है कि आखिर इतने सारे कछुए को तीनों कहां लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में रूबी लाल मुर्मू, चरण मुर्मू और विराज साल हाडा हैं। तीनों देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहराकट्टा गांव के रहने वाले हैं। कछुओं को लोग शुभ मानते हैं, वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति और धन की प्राप्ती होती है। साथ ही इसका उपयोग यौन शक्ति बढ़ाने की दवाईयों में किया जाता है। अंधविश्वास में कछुआ के प्रति इतना लगाव बढ़ा लिए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर इसके मांस का सेवन भी किया जाता है। इन्हीं कारणों से बाजार में इसकी डिमांड बढ़ गई है, और तस्करों को ऐसे लोग व्यवसाय के लिए मार्केट दे रहे हैं।

अगर आपको यह स्टोरी/खबर अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी/खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें NEWS BOX BHARAT के साथ।

Leave a Response