About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsSocial

रांची-हावड़ा के बीच बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस सरपट दौड़ेगी

Share the post

रांची। झारखंड के लिए एक खुशखबरी की खबर है। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद एक और वंदे भारत की सौगात झारखंड को मिलने जा रही है। रांची-हावड़ा के बीच चलने के बीच बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू कर दी जाएगी। रेलवे ने इसके लिए रुट निर्धारित कर लिया है। रांची से वंदे भारत मूरी, बोकारो, धनबाद होते हुए हावड़ा तक जाएगी। इसी तरह हावड़ा से भी यह ट्रेन इसी रुट से वापस आएगी। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 6 घंटा 35 मिनट में रांची और हावड़ा के बीच की दूरी तय करेगी। अत्याधुनिक सुविधा से लैस यह वंदे भारत रांची से सुबह 5:20 में खुलेगी, जो दिन में 11:55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। उसी तरह हावड़ा से यह ट्रेन दिन के 3:30 बजे खुलेगी व रांची रात 10:10 में पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त से पहले रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले रेलवे द्वारा तीन ट्रायल रन इस गाड़ी का होगा। उसके बाद नियमित परिचालन के लिए तारीख निर्धारित की जाएगी। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार के अनुसार रांची हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत को लेकर तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। रेल मंत्रालय से इस संबंध में रांची रेल मंडल को जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Response