About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
EntertainmentIndiaLatest Hindi NewsPolitics

कांग्रेस की ‘मोहब्बतें’ में राहुल ने मोदी को घेरा | कर्नाटक में दिखाया था | अब 2024 में फिर दिखाऊंगा | वीडियो में समझें इशारा…

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। साल 2000 में अमिताभ बच्चन व शाहरुख खान की एक सुपर हिट फिल्म आई थी मोहब्बतें। जिसमें बिग बी यानि अमिताभ बच्चन व शाहरुख के बीच टकराव को प्यार और नफरत में संघर्ष के तौर पर दिखाया गया था। ठीक उसी तरह कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की ‘मोहब्बतें’ रिलीज की है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 1.55 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शहरुख खान यानि राहुल गांधी व अमिताभ बच्चन यानि नरेंद्र मोदी को डायलॉग के बीच देखाया गया है। जैसे फिल्म में शाहरुख और अमिताभ बच्चन के बीच डायलॉग फिल्माया गया है। कुछ वैसा ही सीन कांग्रेस के वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिल्माया गया है। यह कार्टून फिल्म 1.55 मिनट की है। खास बात यह है कि इसमें राहुल के कैरेक्टर के जरिए कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इस वीडियो से साफ हो गया है कि कांग्रेस की तरफ से 2024 में पीएम कैंडिडेट राहुल गांधी होंगे। वीडियो के आखिर में एक सीन में राहुल कहते हैं, ‘कर्नाटक में दिखाया था, 2024 में फिर दिखाऊंगा। आपके नफरत के बाजार में सिर्फ मेरी मोहब्बत की दुकान का डंका बजेगा मिस्टर मोदी।’

कांग्रेस के द्वारा डाला गया वीडियो का डायलॉग…….

राहुल गांधी : so sad Mr Modi… इस देश में, इस देश की फिजाओं में आपने नफरत घोल दिया है… भैया… यहां की हवाएं आपसे डरती है। इनको भी मालूम है कि आपको मोहब्बत पसंद नहीं है। आपके डर व नफरत का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि आपने CBI-ED इन सबके जरिए लोगों को डराकर रखा है… भैया…

नरेंद्र मोदी : सत्ता चलाने के लिए दो ही चिजों की जरुरत होती.. Mr Rahul Gandhi… डर और नफरत। मैं पावर में हूं, क्योंकि लोग मुझसे डरते हैं। एक बात और जान लिजिए.. Mr Rahul… कि मोहब्बत और नफरत की जंग में जीत हमेशा नफरत की ही होती है।

राहुल गांधी : No No No No No Mr Modi… यह आपकी गलतफहमी है कि नफरत में कोई ताकत होती है। मोहब्बत की ताकत आपने देखा नहीं… मोहब्बत वो ताकत है… जो आपकी डर व नफरत की इमारत की एक-एक ईंट हिला सकती है। मोहब्बत वो है भैया… जो भारत को जोड़ती है… मोहब्बत वो है जो दिलों से मिलाती है… मोहब्बत वो है जो दूरियां मिटाती है। मोहब्बत वो है जब कोई एक हाथ आगे बढ़ाए तो उसका साथ देने के लिए 100 हाथ आगे आ जाए।

नरेंद्र मोदी : ऐसी ताकत को मैं भी देखना चाहता हूं।

राहुल गांधी : कर्नाटक में दिखाया था… 2024 में फिर दिखाऊंगा। आपकी नफरत के बाजार में सिर्फ मेरी मोहब्बत की दुकान का डंका बजेगा….Mr Modi

News Box Bharat latest news

Leave a Response