

झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। डीजीपी ऑफिस में बुधवार को डीजीपी झारखंड ने एडीजी प्रिया दुबे (आईपीएस) को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। एडीजी प्रिया दुबे (मॉड एंड ट्रेनिंग) पदभार भी ग्रहण कर लीं। इससे पहले वे आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना 3 जुलाई के द्वारा प्रिया दुबे को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद से प्रोन्नति देकर अपर पुलिस महानिदेशकम, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस मौके पर मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदशक (मुख्यालय), मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), अमोल विष्णुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), ए विजया लक्ष्मी, पुलिस उप- महानिरीक्षक (कार्मिक), डॉ शम्स तबरेज, पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट), कार्तिक एस, पुलिस अधीक्षक, अप.अनु. विभाग, शैलेंद्र वर्णवाल, समादेष्टा, झा.स.पु-9 व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
News Box Bharat latest news





